PM Modi Holds Cabinet Meeting:13 मई यानी बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई बड़ फैसले लिए गए। साथ किसानों की मांगों को भी ध्यान में रखा गया है। मोदी कैबिनेट में 14 खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलो की कमेटी ने 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ोतरी की मंजूरी दी है।
अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा
फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। सूरजमुखी के बीज पर 622 रुपए प्रति क्विटंल एमएसपी बढ़ाई गई है। इसके अलावा कपास की 557, नाइजरसीड की 515 और तिल पर 500 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाई गई है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खरीफ सीजन में 2.60 लाख करोड़ का अनुमानित खर्च एमएसपी पर होगा। उन्होंने कहा कि लागात में 50 फीसदी ज्यादा जोड़कर एमएसपी का भुगतान किया जाएगा।
सरकार ने पहले से बनाई योजना
दरअसल, 2019 में ही सरकार ने तय किया था कि किसानों को उनकी लागत का 50 फीसदी ज्यादा एमएसपी दिया जाएगा। 2206-27 में 61 फीसदी एमएसपी मूंग की बढ़ाई गई है। इसके बाद बाजरा और मक्का में 56 फीसदी और तुअर-अरहर पर 54 फीसदी दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि वह इन फसलों के लिए ज्यादा एमएसपी देकर अनाज के अलावा दूसरी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है।