KhabarFast

Bengal Re-Polling: बंगाल की फलता सीट से भाजपा के देबांग्शु पांडा की जीत, विरोधी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया

Sachin Kumar | 24 May, 2026

BJP Wins Falta ByElection: बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे। भाजपा की जीत पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विकास काम के जरिए जनता का कर्ज चुकाएंगे।

आपको बता दें कि बंगाल की फलता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1 लाख 49 हजार 666 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी ने सीपीआई(एम) के नेता शंभु नाथ कुर्मी को हराया है। शंभु नाथ कुर्मी को मात्र 40 हजार 645 वोट मिले। फलता सीट पर हार जीत का अंतर 1 लाख 9 हजार 21 वोटों का रहा।

चुनाव आयोग के आंकड़े

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे नंबर पर इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला रहे। अब्दुर रज्जाक मोल्ला को मात्र 10,084 वोट मिले। वहीं, टीएमसी उम्मीवार जहांगीर खान के खाते में 7,783 गया। वह इस सीट पर चौथे स्थान पर रहे।


फलता विधानसभा में कुल 2.36 लाख मतदाताओं की संख्या, जहां भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। आपको बता दें कि टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था। साल 2021 में टीएमसी ने लगभग 57 फीसददी मतों के साथ जीत हासिल की थी।

Also read: Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

21 मई दोबार होगी वोटिंग

फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर दोबारा से वोटिंग कराई गई थी।