PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण का पर्याय है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकास को सुनिश्चित करने लिए हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में भूमिका निभाए।
पीएम मोदी का टीएमसी पर निशाना
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 2029 में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पारित होने से रोकने के लिए टीएमसी ने कांग्रेस से साथ साजिश रची। उन्होंने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस दोनों आदिवासी विरोधी हैं और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे। तृणमूल कांग्रेस, जो घुसपैठियों को फायदा पहुंचाने के लिए हर कानून को तोड़ती है और धर्म के आधार पर आरक्षण देती है, महिला सशक्तिकरण का विरोध करती है। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी कुर्मी समुदाय की शिकायतों को नहीं सुनती बल्कि अपने वोट बैंक के लिए आरक्षण देना चाहती है।
टीएमसी के गुंडों के पास आखिरा मौका
जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के गुंडों को चुनाव परिणाम से पहले सरेंडर करने का आखिरी मौका देता हूं। क्योंकि 4 मई को परिणाम आने के बाद किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि इस साल का बंगाल चुनाव ऐतिहासिक होगा। वोटर टीएमसी के भय को खत्म तक भाजपा को जनादेश देंगे। बांकुरा में पीएम मोदी ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा सरकार बनती है, तो वह पीएमएवाई योजना के तहत महिलाओं को घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपए तक की मदद करेंगे।