Bengal Chunav 2026 LIVE: साउथ 24 परगना की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। 29 अप्रैल को ही 15 बूथों में पर दोबारा वोटिंग करने का आदेश चुनाव आयोग ने दे दिया था। इस सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान किया जाएगा। मग्राहाट प पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर क्षेत्र के 4 बूथों किया जा रहा है।
दोबारा मतदान होने पर मतदाताओं का उत्साह खत्म नहीं हुआ है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 194 पर सुबह से लंबी-लंबी लाइने लगी हुई है। लोग बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी संख्या में सुरक्षबलों की तैनाती की गई है।
सियासत हुई तेज
राज्य में दोबार हो रहे मतदान को लेकर बीजेपी और टीएमसी में सियासत भी गर्मा गई है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मगराहाट वेस्ट में जो कुछ हुआ, वह स्वागतयोग्य है। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने मांग कि डायमंड हार्बर के अधिक बूथों और परे फ्लटा क्षेत्र में दोबारा मतदान किया जाना चाहिए था। अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के तहत एक तय सिस्टम और प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है, जिसका वे सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग के निर्णयों का सम्मान करती है, लेकिन जहां भी अनियमितताओं की आशंका है, वहां निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाए जाने चाहिए।