KhabarFast

Bank Holidays: जून महीने में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Parth Jha | 31 May, 2026

Bank Holidays in June 2026: जून माह की शुरुआत के साथ ही यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि जून के पहले सप्ताह में ग्राहकों को राहत रहेगी, क्योंकि 1 जून से 6 जून तक देशभर में अधिकांश बैंकों में नियमित रूप से कामकाज होगा।

1 से 7 जून के बीच कब बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 1 जून से 6 जून के बीच किसी भी राज्य में कोई प्रमुख क्षेत्रीय या राष्ट्रीय अवकाश निर्धारित नहीं है। ऐसे में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

पहले सप्ताह में केवल 7 जून (रविवार) को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। रविवार होने के कारण सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक शाखा स्तर पर सेवाएं नहीं देंगे।

जून 2026 में बैंक अवकाश की लिस्ट

 

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश के सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंक शाखाओं में सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं।

बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के माध्यम से मणि ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य वित्तीय लेन-देन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

ग्राहक गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और बैंकिंग ऐप्स के जरिए आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

नेट बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS), चेकबुक आवेदन, डिमांड ड्राफ्ट संबंधी अनुरोध और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।