KhabarFast

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

Parth Jha | 04 Apr, 2026

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो मनोविज्ञान, सोशल वर्क, सोशल साइंसेज या नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवार को 45,000 रुपये प्रतिमाह (कंसोलिडेटेड) सैलरी मिलेगी। 

10 अप्रैल से शुरु होंगे आवेदन 

यह भर्ती नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे-2 से जुड़े प्रोजेक्ट के अंतर्गत है, जिसकी अवधि लगभग 2.5 महीने है। AIIMS दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मार्च 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 1 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

योग्यता और शर्तें

1. शैक्षणिक योग्यता: साइकोलॉजी, सोशल वर्क, सोशल साइंसेज या नर्सिंग में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन। NMHS-2 सर्वेक्षण का अनुभव या ट्रेनिंग वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी (सरकारी नियमों के अनुसार)।

3. वेतन: ₹45,000 प्रति माह (कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं)।

4. चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन होगा। 

आवेदन कैसे करें?

1. AIIMS दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.edu पर जाएं।

2. Recruitment/Notices सेक्शन में “AIIMS Recruitment” पेज खोलें।

3. Project Code N-2553 या Field Staff वाला नोटिफिकेशन (ID: 23318) डाउनलोड करें।

4. नोटिफिकेशन में दिए गए Google Form लिंक (https://forms.gle/9ssNmYBneswpxwmx5) पर क्लिक करें।

5. फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।