Automobile News: देश दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेज हो रही है। भारत में इल्क्ट्रिक कारों का उपयोग बढ़ रहा है। अब भारत में एक और बड़ी कार की लॉन्च हो गई है। वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी नई इलेक्ट्रिक VinFast VF MPV 7 को भारतीय मार्केट में उतार चुकी है।
ये कार खासतौर पर उन लोगों के लिए सुविधादायक है जो अपनी फैमिली के साथ लंबी यात्रा करना चाहते हैं। कंपनी का पूरा फोक्स गाड़ी में स्पेस, रेंज और मॉर्डन फीचर्स पर है। जिससे यह पर्सनल और कमर्शियल दोनों काम के लिए उपयोग किया जा सके।
लॉन्चिंग की बात की जाए तो VinFast अपनी कार को 15 अप्रैल को लॉन्च कर चुकी है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बड़ी बात ये है कि ग्राहक करीब 21,000 रुपए देकर प्री-बुक कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसका एक कमर्शियल वर्जन भी आएगा। जिसे लीमो ग्रीन
क्या है कार की खासियत
इस कार की सबसे बड़ी खूबी है इसकी बैटरी और रेंज है। VinFast कार में करीब 60 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखती है। इसका मतलब है कि डेली यूज के साथ-साथ लंबी यात्राओं में भी यह कार काफी काम किफायती हो सकती है। इसके साथ ही गाड़ी में फास्ट चार्जिंग सिस्टम है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा और बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं रहेगा। इस गाड़ी की कीमत 19 लाख रुपये से 24 लाख रुपये के बीच है।