Khabar Fast, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ही नहीं पूरे देशभर में नौतपा शुरू हो चुका है और आज नौतपे का तीसरा दिन है, इसके साथ ही देश में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। हरियाणा का सिरसा शहर सबसे गर्म शहर रहा है।
जैसे जैसे प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है वैसे वैसे पेयजल संकट भी बढ़ गया है। जिस कारण सरकार ने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। साथ ही पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर हांसी और चरखी दादरी के 2 SDO, 2 JE सस्पेंड किए गए हैं। आदमपुर के SDO और JE को चार्जशीट किया गया है। विभागीय मंत्री रणवीर गंगवा ने रिव्यू मीटिंग में इसकी जानकारी दी। Haryana News
उधर, से मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल में पानी की सप्लाई न आने के कारण मंगलवार को लोगों ने निजामपुर रोड पर जाम लगा दिया। बड़े गुरुद्वारा के पास पीर आगा मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिन से पानी नहीं आ रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। Haryana News
चिलचिलाती धूप का असर जानकारी के मुताबिक सभी सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। बड़े शहरों में सड़क किनारे छबील लग रही हैं। हिसार में तो समाजसेवियों ने मैंगो शेक पिलाया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 मई से 1 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।