अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली के दौरान देश के गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल के बहाने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल की पूजा का भी विरोध करती है।

गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, कांग्रेस बताए कि वह 370 हटाए जाने के विरोध में है या उसके पक्ष में है? 'अबकी बार, 75 पार' का नारा देते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कल राफेल का शस्त्र पूजन किया। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। क्या विजयदशमी पर 'शस्त्र पूजन' नहीं किया जाता है? उन्हें कांग्रेस इस बात पर विचार करना चाहिए कब आलोचना करनी है और कब नहीं।'

इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि राफेल हमले के लिए नहीं, आत्मरक्षा के लिए है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं देश के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने राफेल को हमारी वायुसेना में शामिल करके, देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करने का काम किया है।'

Leave a comment