नई दिल्ली: इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान बोस्टन में उन्होंने भारतीय समुदायों के लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में चुनाव आयोग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है। मैंने यह कई बार कहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में वयस्कों की संख्या से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया।
अमेरिका के बोस्टन में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। ऐसा होना शारीरिक रूप से असंभव है। एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर आप गणित करें तो इसका मतलब है कि सुबह 2 बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब हमने उनसे वीडियोग्राफी के लिए कहा तो उन्होंने न केवल मना कर दिया बल्कि उन्होंने कानून भी बदल दिया ताकि अब हम वीडियोग्राफी के लिए न कह सकें।
65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो असंभव है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में कुल लोगों की तुलना में ज्यादा लोगों ने मतदान किया और यह एक फैक्ट है। चुनाव आयोग ने हमें शाम करीब साढ़े पांच बजे एक आंकड़ा दिया और दो घंटे में करीब साढ़े सात बजे तक 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो असंभव है।
Leave a comment