इंसानों से भी तेज है इस चिड़िया की आंखें, जानें क्या है नाम

इंसानों से भी तेज है इस चिड़िया की आंखें, जानें क्या है नाम

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे जीव मौजूद है जिन्हें प्रकृति के द्वारा बेहद खूबसूरत और अनोखा बनाया गया है। धरती पर मौजूद हर एक जीव को अलग-अलग बनाया गया है। कोई तेज दौड़ता है तो वही कोई ज्यादा खूंखार है। आज हम आपको धरती पर मौजूद एक ऐसे चिडिया के बारे में बताने वाले है जिसकी आंखों की रोशनी इंसानों से भी ज्यादा तेज होती है। इसके अलावा दुनियाभर में इस चिड़ियाकी 350 प्रजातियां है।

इस नायाब चिड़िया का नाम हमिंगबर्ड है,जिसका नाम दुनिया के सबसे छोटे दिल वाले पक्षियों में भी शुमार है। वहीं इस पक्षी को दुनिया का सबसे छोटा पक्षी भी कहां जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक हमिंगबर्ड आमतौर पर महज 2-2.5 इंच ही लंबी होती है। हालांकि कुछ 8 इंच भी लंबी होती हैं और इनके वजन की अगर बात करें तो एक हमिंगबर्ड महज दो ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक की होती है। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि इसाक दिल कितना छोटा होता होगा। बता दें कि, यह चिडिया एक सेकेंड में लगभग 12 बार अपने पंखों को फड़फड़ा सकती है। वहीं इसकी कई प्रजातियां ऐसी है जो एक सेकेंड में 50 से ज्यादा बार अपने पंखों को फड़फड़ा सकती है। चौका देने वाली बात यह है कि हमिंगबर्ड डाइव मारने के दौरान करीब 200 से ज्यादा बार पंख फड़फड़ा लेती है।

ऐसा कहते हैं कि हमिंगबर्ड खड़े-खड़े ही सो लेती है। दरअसल, इनके पैर बहुत ही कमजोर होते हैं, इसलिए ये चल नहीं पातीं, लेकिन अपने पैरों से ये पेड़ की टहनियों को मजबूती से पकड़ कर खड़े-खड़े सो जरूर जाती हैं। एक हमिंगबर्ड की उम्र करीब 4-5 साल ही होती है। हालांकि हमिंगबर्ड के आंखों की रोशनी इंसानों से कई गुना बेहतर होती है। यह अल्ट्रावायलेट किरणों को भी आसानी से देख सकती है।

Leave a comment