लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, इन बातों का रखना होगा ध्यान

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, इन बातों का रखना होगा ध्यान

नई दिल्ली: करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद अब अमरनाथ यात्रा 30 जून से आरंभ होने जा रही है। यह पवित्र यात्रा इस बार 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। बात दें कि शिवभक्तों का पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा। वहीं इस बार की अमरनाथ यात्रा में कुछ खास होने की बात कहीं जा रही है। साथ ही अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन भी सख्त नजर रहेगी। प्रशासन ने यात्रा करने वालों के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। साथ ही यात्रा के कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है।

आपको बता दें कि पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बस कैंप से रवाना होने वाले यात्रियों की मीडिया कवरेज की इजाजत नहीं दी गई है। इसके साथ ही विशेष रूप यात्रियों की पूरे ट्रैक पर निगरानी की जाएगी और जगह-जगह पर चेक पॉइंट बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम उम्र की सीमा भी कम रखी गई है। पहले अधिकतम 75 साल की उम्र तक के लोग अमरनाथ यात्रा में शामिल हो सकते थे, लेकिन इस बार यह सीमा घटाकर 70 साल कर दी गई है।

इस साल अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करने जा रहे हैं तो ऐसे में कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है। वहीं यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दरअसल अमरनाथ यात्र के लिए चढ़ाई कठिन है। ऐसे में जगह-जगह पर चेतावनी लिखी हुई है। श्रद्धालुओं को इसका पालन करना आवश्यक होता है. ऐसे में इन नियमों का नजरअंदाज करने की कोशिन ना करें।

पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। ऐसे में अगर आप शार्ट कट लेने की कोशिश करते हैं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में इस बात का हर पल ख्याल रखें। अमरनाथ की यात्र को बेहद पवित्र माना जाता है। इललिए यात्रा के दौरान मांसाहारी भोजन और नशीली पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। यात्रा के दौरन मांस-मदीरा के सेवन की भूल ना करें।

Leave a comment