अखिलेश का रामपुर दौरा टला

अखिलेश का रामपुर दौरा टला

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आज का रामपुर दौरा टल गया। दरअसल उन्हें प्रशासन से रामपुर जाने की अनुमति नहीं मिली।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को आज प्रशासन की ओर से रामपुर जाने की अनुमति नहीं मिली। दरअसल अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही कहा था कि वे और पार्टी कार्यकर्ता आजम खां के समर्थन में रामपुर जाएंगे। लेकिन अखिलेश यादव को प्रशासन से रामपुर जाने की अनुमति नहीं मिली। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को  सोमवार (9 सितंबर) को यानि आज और कल का अपना रामपुर दौरा टालना पड़ा है। सपा सांसद आजम खान के समर्थन में अखिलेश और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता रामपुरजाने की तैयारी में ही लगे थे। लेकिनअब यह दौरा 13 व 14 सितंबर के लिए टल गया है।

आपको बता दे कि अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रशासन ने मेरे कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी मांगी थी। पार्टी की ओर से रामपुर दौरे की सारी जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से दौरे की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हमने 8 सितंबर को प्रशासन को सारी जानकारी मुहैया करी थी।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ऐलान के बाद अब खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर से सपा सांसद आजम खान के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं। अखिलेश यादव आजम खान और उनके परिवार से मिलने और अपना समर्थन जताने के लिए रामपुर जाने वाले थे।

Leave a comment