Search KhabarFast

Press ESC to close

Ajit Pawar: अजित पवार के विभागों को लेकर खींचातानी शुरू! सीएम फडणवीस के सामने 3 नेताओं की बड़ी डिमांड?

Ajit Pawar: अजित पवार के विभागों को लेकर खींचातानी शुरू! सीएम फडणवीस के सामने 3 नेताओं की बड़ी डिमांड?

Ajit Pawar's Ministry: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकिय शोक रखा गया है। दूसरी तरफ उनके विभागों को लेकर मंथन का दौर शुरू हो चुका है। एनसीपी के तीन बड़े नेताओं ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की है। ये मुलाकात सीएम फडणवीस के आधिकारिक आवास वर्षा में हुई है। 
 
एनसीपी के तीन नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल ने सीएम फडणवीस के साथ मंथन किया है। एनसीपी का अहम मकसद कैबिनेट में अजित पवार के पास रहे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी पकड़ बनाए रखना है। 
 
एनसीपी का अगल कदम क्या 
 
बताया जा रहा है कि एनसीपी जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को औपचारिक पत्र सौंपने वाली है। जिसमें मांग की जाएगी कि अजित पवार के द्वारा संभाले जाने वाले मंत्रालय को एनसीपी के पास ही रहने दिया जाए। अजित पवार के वित्त, राज्य शुल्क उत्पाद और खेल विभाग था। अब इस तीनों विभाग एनसीपी अपने पास ही रखना चाहती है। पार्टी का कहना है कि गठबंधन सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए एनसीपी के पास तीनों विभाग का रहना जरूरी है। 
 
एनसीपी को किस बात का डर 
 
बता दें कि अजित पवार के पास वित्त और राज्य उत्पाद शुल्क जैसे बेहद हैवीवेट मंत्रालय थे। इन विभागों के जरिए राज्य की तिजोरी और राजस्व पर सीधा कंट्रोल रहता था। एनसीपी की चिंता यह है कि अगर ये विभाग किसी और पार्टी के पास चले गए, तो गठबंधन में एनसीपी का प्रभाव कम हो सकता है। इसी प्रभाव को बनाए रखन के लिए एनसीपी अब लिखित रूप में इन मंत्रालयों पर अपना दावा पेश करने की तैयारी में है। जिससे भविष्य में किसी विवाद की गुंजाइश न रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast