Search KhabarFast

Press ESC to close

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, इन नामों पर होगी चर्चा

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, इन नामों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24में रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद 2024 में ईरान कप जीता था। इस फैसले की पुष्टि खुद रहाणे ने की। उन्होंने कहा कि अब मुंबई के लिए एक नए कप्तान को तैयार करने का यह सहीं समय है।

कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर रहाणे ने सोशला मीडिया पर लिखा, 'मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सीजन के साथ मेरा मानना है कि एक नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमि का जारी न रखने का फैसला किया है। कप्तान के रूप में रहाणे ने कई उपलब्धियां हासिल की है। इनमें 2022 और 23में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, 2022-23में दलीप ट्रॉफी, 2023-24में रणजी ट्रॉफी और 2024में ईरानी कप जीतना शामिल है।

कप्तानी के लिए इन नामों की चर्चा

आपको बता दें कि रहाणेने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। IPL 2025 में KKR का कप्तान बनाया गया था। मुंबई की कप्तानी से रहाणे के हटने के बाद उनका उत्तराधिकारी को चुनने के लिए कई विकल्प हैं। कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे शार्दुल और श्रेयस अय्यर जैसे सितारे हो सकते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast