हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है- सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है- सुक्खू

HIMACHAL PRADESH CM: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर 59वें जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने कहा कि  आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया। उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएंगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।

Leave a comment