HARYANA: 3 दिनों की शांति के बाद हरियाणा में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, फसल हुई प्रभावित

HARYANA: 3 दिनों की शांति के बाद हरियाणा में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, फसल हुई प्रभावित

चंडीगढ़:  हरियाणा में 3दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हुआ है।फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात हुई है। मौसम विभाग 4अगस्त से बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 3आए 4दिन तक मौसम में परिवर्तनशील रहेगा।

वहीं फतेहाबाद में हल्की से माध्यम बरसात की संभावना जताई है। बरसात से कपास और गवार की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। फतेहाबाद के हज़ारों एकड़ में नरमा के फसल को नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग द्वारा यूपी के 32 जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। येलो अलर्ट वाले 32जिले हैं- शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत कबीर नगर, कानपुर देहात, कानपुर शहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महौबा, झांसी और ललितपुर। साथ ही  उत्तराखंड, बिहार, झारखंड के अलावा असम के कुछ हिस्सों, नागालैंड और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों और तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4और 5अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और तेलंगाना में अगले एक दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज वर्षा हो सकती है। देश में अब तक औसत से आठ फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। हालांकि, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्षा की कमी है। जुलाई में देशभर में अच्छी बारिश हुई। गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात भी बने। जुलाई अंत तक देश में आठ फीसदी अधिक वर्षा दर्ज हुई है। अगस्त में भी अच्छी वर्षा का अनुमान है।

Leave a comment