Search KhabarFast

Press ESC to close

अफगानिस्तान ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, PAK सेना ने भारत पर लगाए थे ये आरोप

अफगानिस्तान ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, PAK सेना ने भारत पर लगाए थे ये आरोप

Afghanistan exposed Pakistan: पाकिस्तान को लगातार भारतीय सेना पटखनी दे रही है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना बौखला कर झूठ बोलने और प्रोपेगेंडा फैलाने में लग गया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि भारत ने अफगानिस्तान पर मिसाइल से हमला किया है। अब पाक सेना के झूठ की पोल खुद अफगानिस्तान ने खोल दी है।अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खावरिज़मी ने रेडियो से बातचीत करते हुए पाक सेना के दावों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी हमले का कोई आधार नहीं है, यह दावा पूरी तरह निराधार है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार भारतके सैन्य व नागिरक बस्तियों पर ड्रोन और मिसाइलों स हमला किया जा रहा है। हालांकि, भारतीय सेना ने PAK को करारा जवाब दिया है।

PAK ने दिल्ली को बनाया निशाना

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से रात होते ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों से हमला शुरु हो जाता है। शुक्रवार को रात करीब 8:30बजते ही पाकिस्तान ने भारत के करीब 26 शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोल दिया। हालांकि, सेना की सजगता के कारण अधिकांश ड्रोन को मार हवा में ही मार गिराया गया। इसके अलावा कल पाकिस्तान की ओर से फतह-1 मिसाइल भी दिल्ली की ओर छोड़ा गया। जिसे हरियाणा के सिरसा में एयर डिफेंस सिस्टम ने गिरा दिया। बता दें, ये पहली बार है जब पाकिस्तान की ओर से दिल्ली को निशाना बनाया जा गया है।

भारत ने किया करारा जवाब

PAKके इन कायराना हमलों का भारत ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में धवस्त कर दिया। हालांकि, पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन गिरने के कारण तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। हालांकि, पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाब दिया। भारत ने एकबार फिर पाकिस्तान में घुस कर कई एयरबेस को तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने कुल 4 एयरबेस को तबाह किया।  इसके अलावा कई लॉन्च बेसों को भी धवस्त कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘दबाव और धमकी के आगे नहीं झुकेंगे’, भारत की धरती पर ईरान ने दुनिया को दिया संदेश

नई दिल्ली: इन दिनों ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत की यात्रा पर है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम अभी युद्धविराम की स्थिति में हैं, हालांकि यह बहुत अस्थिर है। लेकिन हम इसे बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कूटनीति को एक मौका मिल सके। ईरान से जुड़ी किसी भी चीज़ का कोई सैन्य समाधान नहीं है। उन्होंने बार-बार हमारी परीक्षा ली है। हम कभी भी किसी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकते। हम किसी भी प्रतिबंध का भी विरोध करते हैं। ईरानी लोग केवल सम्मान की भाषा ही समझते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, रूस ने भी दिया रिएक्शन, पुतिन का जानें प्लान

Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चीन के दौरे को लेकर चर्चा में बने हुए है| वह शुक्रवार को अपने राजनीतिक यात्रा के बाद बीजिंग से रवाना हो गए| इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति के बीच करीब 40 घंटे तक बैंठकें चली जो काफी अहम मानी जा रही है|

हंता वायरस के बाद अब इबोला का कहर, कांगो में 65 लोगों की मौत; दुनिया में संक्रमण का खौफ

हंता वायरस के बाद अब अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस ने डर बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इबोला संक्रमण से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इबोला एक बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस माना जाता है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से तेजी से फैल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast