बेटी के साथ नायाब पल बिताते नजर आए करण सिंह, बिपाशा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

बेटी के साथ नायाब पल बिताते नजर आए करण सिंह, बिपाशा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पैरेंट्स बने है। दोनों फिलहाल अपनी नन्ही परी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है और उसकी देखभाल कर रहे है। इस बीच बिपाशा ने अपने फैंस के लिए बेटी की प्यारी सी झलक शेयर की है। फैंस के लिए बेटी की प्यारी सी झलक शेयर की है। तस्वीर में बिपाशा की बेटी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन नन्हीं परी की क्यूटनेस ज़रूर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर बीबी की तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा है कि ये प्यार है। दिल करण सिंह ग्रोवर और देवी। दरअसल तस्वीर इस लिहाज से भी बेहद प्यारी है कि इसमें पिता करण सिंह बेटी के साथ दिखाई दे रहे है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि करण बेटी का खयाल रखते सो गए है।

पिछले महीने हुआ बेटी का जन्म

वहीं आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।देवी का जन्म पिछले महीने 12 तारीख को हुआ था। ये तीसरा मौका है जब बिपाशा ने बेटी देवी की झलक दुनिया के साथ शेयर की है। सबसे पहले बिपाशा ने देवी के पैरों की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें करण बेटी को गोद में लिए दिख रहे थे और बिपाशा उन्हें निहार रही थी।

Leave a comment