Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिषेक शर्मा के बल्ले ने फिर उगली आग, मात्र 32 गेंदों पर ठोका शतक; जमकर हुई छक्कों की बारिश

अभिषेक शर्मा के बल्ले ने फिर उगली आग, मात्र 32 गेंदों पर ठोका शतक; जमकर हुई छक्कों की बारिश

Abhishek Sharma: सैयद मिश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब की टीम ने अपना तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को बंगाल के खिलाफ खेलने उतरी। हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने जमकर रन बरसाए। अभिषेक ने 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से मात्र 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अभिषेक ने कुल मिलाकर 52 गेंदों पर 148 रन बनाए। 

अभिषेक शर्मा की टी20 में ये 8वीं सेंचुरी है। यह कारनामा उन्होंने 157 पारी में किया है। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में अभिषेक अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी पर आ गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित विराट से ज्यादा सेंचुरी सिर्फ विराट कोहली ने लगाए हैं। विराट कोहली ने टी20 में 9 शतक लगाए हैं। 

श्रेयस से आगे निकले अभिषेक 

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह मेन्स टी20क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। साथ ही किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। अभिषेक शर्मा अब श्रेयस अय्यर से आगे निकल गए हैं। जिन्होंने फरवरी 2019 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 147 रन बनाए थे। अभिषेक ने युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 

किसके नाम सबसे तेज अर्धशतक

बता दें कि मेन्स टी20 क्रिकेट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने लगाया हुआ है। उन्होंने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। दूसरे नंबर पर भारत के आशुतोष शर्मा हैं। उन्होंने रेलवे की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। आशुतोष की यह पारी 2023-24 सीजन के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए आई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast