दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा, AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डियां, लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा, AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डियां, लगाया बड़ा आरोप

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बुधवार (18 जनवरी) को जमकर हंगामा हुआ। रिठाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक महेंद्र गोयल ने नोटों की गड्डियां लहराते हुए अस्पताल में भर्ती के लिए उगाही का आरोप लगाया। AAP विधायक ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकला है। जिसमें पैसों की उगाही होती है।

आप विधायक ने कहा कि मेरे यहां पर बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल है, जिसमें नर्सिंग अर्दली के लिए नया टेंडर निकला है। सरकार की तरफ से नियम है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारी रखने हैं। जो भी टेंडर लेते हैं वो कर्मचारी रखने के नाम पर 30-40 हजार रुपये लेते हैं। ये जनता के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। इस प्रकार के कर्मचारी दवा, पर्ची, टेस्ट के नाम पर पैसे उगाही का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। ये घोटाले नहीं होनी चाहिए। कांट्रेक्ट के तहत कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं मिलती है। उनके पैसे लिए जाते हैं। वहां के कर्मचारियों ने स्ट्राइक भी की लेकिन इनकी दबंगई देखिए की उनके साथ मारपीट की जाती है। खास बात यह है कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं होता है। केस होता है तो उन्हें थाने से बेल दे दी जाती है।
 
विधायक महेंद्र गोयल ने विधानसभा में कहा, “जब हमने शिकायत की तो हमें मनाने की कोशिश की गई। मैंने पर्दाफाश करने के लिए उनसे सेटिंग की। उस सेटिंग का पर्चा मैंने डीसीपी साहब को भी दिखाया।” इस दौरान उन्होंने थैले में भरी नोटों की गड्डियां लहराई। 
 

Leave a comment