पूर्व CM चन्नी को हराने वाले AAP विधायक के पिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पूर्व CM चन्नी को हराने वाले AAP विधायक के पिता ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता ने जहर खा लिया है। लाभ सिंह उगोके बरनाला जिले के भादोर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। मिली जानकारी के अनुसार उगोके के पिता ने जहरीली दवा खा ली थी। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें लुधियाना में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कि, बरनाला जिले की भदौर विधानसभा सीट इस साल मार्च में हुए पंजाब चुनाव में हॉट सीट रही थी,क्योंकि यहीं से पंजाब के तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उगोके ने चन्नी को हराया था। आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा चेहरे लाभ सिंह उगोके ने चन्नी को भारी अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगाके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37,500 मतों से हराया।

लाभ सिंह उगोके एक बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं। चुनाव जीतने तक वह मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करता थे। मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आप के लाभ सिंह उगाके को 63,967 और चरणजीत सिंह चन्नी को 26,409 वोट मिले थे।

मां ने सफाई करना नहीं छोड़ा

ऊगोके की मां बलदेव कौर है। बीते दिनों उनका भी एक वीडियो वायरल हुआ था। वह जिस स्कूल में सफाई करती हैं, वहीं लाभ सिंह मुख्य अतिथि बनकर गए थे। लाभ सिंह एक तरफ चीफ गेस्ट थे, वहीं दूसरी तरफ उनकी मां स्कूल में झाड़ू लगा रही थीं। उन्होंने कहा था कि उनका बेटा विधायक बने या मंत्री लेकिन उनकी सफाई की नौकरी वह हमेशा करती रहेंगी क्योंकि उनके परिवार की आजीविका के लिए यह जरूरी है।

दर्शन सिंह के जहर खाने के पीछे क्या है राज?

दर्शन सिंह के भाई जगतार सिंह ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे। घर से फोन आया कि दर्शन की लाभ सिंह ऊगोके के बड़े भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। कहा जा रहा है कि बड़े बेटे से कहासुनी के बाद दर्शन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि उन्होंने अपना मीडिया में बार-बार बयान बदला। एक मीडिया में बात करते हुए जगतार ने कहा कि उनके भाई को अटैक पड़ते हैं। गुरुवार को अचानक अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a comment