बिहार में पहली बार चुनाव लड़ सकती है AAP

बिहार में पहली बार चुनाव लड़ सकती है AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अब देश के विस्तार की योजना बना रही है।

इसी सिलसिले में पार्टी पहली बार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाती नजर आएगी। आम आदमी पार्टी की बिहार यूनिट के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू का कहना है कि उन्हें तैयारियों के निर्देश मिले हैं। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इसकी ओर संकेत देकर कहा है कि पार्टी नेतृत्व ही इस पर आखिरी फैसला करेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 'आम आदमी पार्टी देश में विस्तार की कोशिश करेगी। हमने 2013 और फिर 2015 में मेंबरशिप चलाई थी। जब कोई पार्टी चुनाव जीतती है, तो यह संगठन के विस्तार देने का अच्छा मौका होता है। हम भी चाहते हैं कि हमारी पार्टी का विस्तार हो। इसके लिए हमने मिस्ड कॉल का नंबर दिया है।'

Leave a comment