आमिर खान और फातिमा सना शेख करने जा रहे शादी! इन्होंने की घोषणा

आमिर खान और फातिमा सना शेख करने जा रहे शादी! इन्होंने की घोषणा

Aamir Khan Relationship: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज कल फातिमा सना शेख के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे हैं । हाल ही में उनका फातिमा सना शेख के साथ पिकलबॉल खेलते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके फैंस के अलग अलग तरीके के रिएक्शन आ रहे थे। और लोगों ने आमिर खान की तीसरी शादी के भी कयास लगाने शुरू कर दिए थे। इसी बीच खुद को नंबर वन क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान ने आमिर और सना की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, केआरके ने दोनों की शादी की घोषणा कर दी है।  

केआरके ने किया ट्वीट

कमाल आर खान ने कहा कि फातिमा सना शेख के साथ आमिर खान तीसरी शादी करने की प्लानिंग में हैं। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज: आमिर खान जल्द ही अपनी बेटी की उम्र की फातिमा सना शेख से शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान अपनी फिल्म 'दंगल' के समय से ही सना को डेट कर रहे हैं।' केआरके के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस्लाम में 4 शादिया का प्रावधान है तो वो उनको पूरा करेंगे और तू है की एक पे ही अटका हुआ है।' इस ट्वीट के जरिए यूजर ने केआरके पर तंज कसा है।

लंबे वक्त से चल रही अफेयर की अफवाहें

बताते चलें, आमिर खान के साथ 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख के एक्टर के साथ अफेयर की अफवाहें लंबे वक्त से हैं। कई बार ये खबरें सामने आई हैं कि आमिर खान और फातिमा शादी करने वाले हैं। हालांकि फातिमा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वे इस तरह की अफवाहों से परेशान हो जाती हैं। हालांकि उन्होंने अब इस तरह की बातों से निपटना सीख लिया है और वक्त के साथ उनका नजरिया भी बदल गया है।

 

Leave a comment