Search KhabarFast

Press ESC to close

स्कूली बच्चों से भरी बस नदी में समाई! 25 बच्चे थे सवार; कई छात्रों की हालत गंभीर

स्कूली बच्चों से भरी बस नदी में समाई! 25 बच्चे थे सवार; कई छात्रों की हालत गंभीर

Accident In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के विदिशा में बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां के जोहड़ गांव के पास एक स्कूल बस के नदी में गिरने की घटना सामने आई है। स्कूल बस के नदी में गिरने से कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में किसी तरह से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार कई बच्चों को चोट भी लगी है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल के बीएमओ ने क्या कहा?

वहीं घटना की जानकारी देते हुए विदिशा मेडिकल कॉलेज के बीएमओ डॉ. नारायण ने कहा कि 14 दिसंबर को करीब 1.30 जे 6 बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। बताया गया कि 25 बच्चों को ले जा रही एक बस जाहोद नदी में समा गई। भर्ती किए गए 6 बच्चों में से 2 को सिर में गंभीर चोटें लगी है और उनका इलाज चल रहा है। बाकी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

हरियाणा में भी हुआ हादसा

आपको बता दें कि हरियाणा के चरखी दादरी में भी इसी तरह का घटना हुआ है। यहां रोडवेज बस और एक स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 11वीं क्लास की छात्रा की जान चली गई जबकि 18 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दादरी बिरोहड़ रोड पर हुआ। घटना इतनी भीषण थी कि स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दादरी से बिरोहड़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। अचानक दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में इसकी तेज आवाज से लोगों के बीच हड़कंप मच गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast