Delhi Weather: दिल्ली वालों को जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड सामना नहीं करना पड़ रहा है। बल्कि गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते रविवार को दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो जनवरी के महीने में पिछले 6 वर्षों से ज्यादा तापमान रहा। बढ़ते तापमान की वजहसे लोगों को अपने स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया।
6 सालों के बाद जनवरी के महीने में इतना ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में रविवार की दोपहर तेज धूप निकली थी। हालांकि शाम होते-होते फिर से ठंड का अहसास होने लगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अचानक से बढ़ी गर्मी का कारण पश्चिमी विक्षोभ की हवा के पैटर्न में आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया। साल 2019 में 21 जनवरी को दिल्ली का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था।
दिल्लीवासियों को ठंड में गर्मी का अहसास
दिल्ली के पीतमपुरा इलाके का तापमान रविवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। यानी सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली वालों को गर्मी का अहसास हो सकता है। आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
करवट बदलता मौसम
जानकारी के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश का लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिससे बारिश के कारण मौसम सर्द हो सकता है। ऐसे में फिर से ठंड आ सकती है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी के लिए दिल्ली में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस प्रकार दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव हो सकता है। ऐसे में बदलते मौसम के कारण दिल्लीवासियोंको कभी सर्दी तो गर्मी का अहसास होगा।
Leave a comment