
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के सितारे इन दिनों आसमान पर है। जिसके चलते उनके भाव भी बढ गए है। जी हां प्रियंका के नए साल होने वाले कार्यक्रम मे ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी।
प्रियंका ने नए साल पर थिरकने के लिए मोटी फीस ली है। सुत्रों की माने तो प्रियंका सिर्फ 7 मिनट डांस करेंगी जिसके लिए उन्होंने करीब 6 करोड रूपए की राशि मांगी है। प्रियंका का यह शो चेन्नई में 31 दिसंबर की रात को होगा।
शो के आयोजकों ने इस सिलसिले में प्रियंका चोप़डा से बात की थी। प्रियंका चोपडा इस शो में सात मिनट के लिए डांस करेंगी। खबर है कि प्रियंका चोपडा ने इस शो में डांस करने के लिए जो राशि मांगी थी वह आयोजकों ने उन्हें दे दी है।

Leave a comment