यशराज की फिल्म में फिर काम करेंगे शाहरुख

यशराज की फिल्म में फिर काम करेंगे शाहरुख

मुबंई। बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान, यशराज बैनर तले बनने वाली एक फिल्म में फिर से काम कर सकते हैं। शाहरुख ने अंतिम बार 2012 में यशराज बैनर की फिल्म जब तक है जान में काम किया था। शाहरुख, यशराज की फिल्म में फिर से काम करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि मनीष शर्मा इस फिल्म का निर्देशन करने वाले है। मनीष शर्मा ने शाहरुख की फिल्म रब दे बना दी जोड़ी का सह-निर्देशन किया था। रब दे बना दी जोड़ी भी यशराज बैनर तले बनायी गई थी।

बताया जाता है कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में शाहरुख के अपोजिट कटरीना कैफ या अनुष्का शर्मा का चयन किया जा सकता है। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ काम कर चुके है। रब दे बना दी जोड़ी में शाहरुख ने अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था। रब दे बना दी जोड़ी अनुष्का की पहली फिल्म थी। वहीं जब तक है जान में शाहरुख के अपोजिट कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दोनों हीं अभिनेत्रियां थीं।

 

Leave a comment