17 March Horoscope 17 मार्च का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़ेंगे काम

17 March Horoscope 17 मार्च का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़ेंगे काम

नई दिल्ली: 17 मार्च का राशिफल:  मनुष्य के जीवन में कर्म ही प्रधान होते हैं लेकिन, राशियों के अनुसार किए गए उपायों का भी हमें बेहतर लाभ मिलता है. राशिफल का हमारे जीवन को सुखदायी बनाने में अहम योगदान रहा है. राशिफल की मदद से हम आने वाले अच्छे और बुरे समय के बारे में जान सकते हैं. आइए जानते है कि किन जातकों की राशि आज क्या कहती है.
 
मेष: (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
17 मार्च का दिन मेष जातकों के लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।  हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी।
 
 
वृषभ: (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब)
17 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए  कुछ कमजोर रहेगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशान करेंगे। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। 
 
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी।
 
कर्क: (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
17 मार्च का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कमजोर रहेगा। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं, थोड़ा सावधानी बरतें। संतान के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। 
 
सिंह: (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. कामों में सफलता मिलेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे आपका मन शुश होगा.  प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी लेकिन, किसी अन्य के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।
 
कन्या: (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए 17 मार्च का दिन मिलाजुला रहेगा. आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। कोई संपत्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से यह दिन कमजोर है। एक दूसरे से झड़प होने की संभावना बनेगी। 
 
तुला: (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
17 मार्च का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा और निजी जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज बहुत खुशी मिलेगी। आपस में बातें करके मन को हल्का करेंगे।  इनकम में गिरावट आ सकती है। 
 
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होने से मन हल्का रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा। किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श होंगे। फिर भी आप अपने परिवार का साथ देंगे। 
 
धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने के आसार है.  आप बीमार पड़ सकते हैं। मन में कई सारे काम एक साथ चलेंगे. जिससे कामों में सफलता मिलने में विलंब होगा। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है और प्रेम बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है.
 
मकर: (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए 17 मार्च का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी बुराई कर सकता है, सतर्क रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें और ईश्वर का ध्यान करें. छात्रों को मां सरस्वती की वंदना करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
 
कुंभ: (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
17 मार्च का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है. खर्चों में बहुत बढ़ोतरी हो जाएगी. जिस पर नियंत्रण रखना आपके बस से बाहर होगा इसलिए, परेशान हो जाएंगे। इनकम में कमी रहेगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे।परिवार में प्रेम बढ़ेगा. जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। 
 
मीन: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
17 मार्च का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। कई रास्तों से आपको इनकम मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
 

Leave a comment