Search KhabarFast

Press ESC to close

महाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड! शादी तय होने पर प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, प्रेमी ने खाई में धकेलकर मार डाला

महाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड! शादी तय होने पर प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, प्रेमी ने खाई में धकेलकर मार डाला

Maharashtra News:महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गहरी खाई में धकेलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, युवती की शादी तय हो चुकी थी और वह अपने प्रेमी से रिश्ता खत्म करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस घटना ने पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं, जहां एक युवक की कथित तौर पर उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी की साजिश के तहत खाई में धकेलकर हत्या कर दी गई थी।

मृतका की पहचान तरन्नुम बशीर नाईक के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू के रूप में बताई गई है। दोनों कोल्हापुर जिले के गारगोटी इलाके में एक-दूसरे के घर के सामने रहते थे। इसी दौरान उनकी जान-पहचान हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब साढ़े पांच साल से संबंध थे। तरन्नुम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी। इसके बाद उसने कथित तौर पर श्रीपाद से संबंध खत्म करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी ने तरन्नुम को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे नाईकवाडी के पास स्थित एक गहरी खाई के नजदीक ले गया। आरोप है कि वहां शादी तय होने और रिश्ता खत्म करने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान श्रीपाद ने कथित तौर पर तरन्नुम को खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती के लापता होने की बात कही और खुद भुदरगढ़ पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड से क्यों हो रही तुलना?

इस घटना की तुलना पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड से की जा रही है। जून 2026 में पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Also read: चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या; कमरे में मिला शव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में खूनी वारदात से सनसनी! पार्क में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात गगन वाले पार्क की बताई जा रही है, जहां देर रात करीब 12:30 बजे एक 35 वर्षीय युवक खून से लथपथ हालत में छतरी के नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। सेंट्रल जिले की AATS टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, दिवाली पर आए थे घर; कहासुनी के दौरान मारी गोली

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां दिवाली के मौके पर अपने घर आए राष्ट्रपति को बॉडिगार्ड को कहासुनी के दौरानी गोली मार दी गई। जख्म बॉडिगार्ड आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast