हमारी सरकार किसान विरोधी- यशवंत सिन्हा

हमारी सरकार किसान विरोधी- यशवंत सिन्हा

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि हमें किसान हितैषी सरकार बनानी होगी। सिन्हा हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पिर्थला गांव में किसानों को संबोधित कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से किसानों का एक दल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने तथा किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर चला है, जो 23फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेगा।

इसी रैली को संबोधित करने के लिए सिन्हा यहां पहुंचे थे। इनके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी आए। सिन्हा ने कहा कि देश के वार्षिक बजट में किसानों को केंद्र सरकार ने उल्लू बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार होने के बाद भी मुझे यह कहने से बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि देश में किसानों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। किसानों की समस्या के लिए हम सभी को सरकार को झुकाना ही होगा। देश के सभी संसाधनों में सबसे पहला अधिकार प्रदेश के किसानों का है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की बजाय और घट गए हैं।

Leave a comment