महिला की बेरहमी से पिटाई।

महिला की बेरहमी से पिटाई।

मलोट के नजदीकी गॉव औलख के एक पति ने अपनी पत्नी को बुलाकर लोहे की रॉड से की जबर्दस्त पिटाई| पिटाई दौरान महिला की दोनों बाजु और एक टांग बुरी तरह से टूटी गई पुलिस कर रही है मामले की जाँच  

मलोट के गांव औलख के पास पति की ओर से राड से हमला कर घायल की गई महिला पांच घंटे तक सड़क के किनारे पर ही पड़ी रही।। उसे किसी भी व्यक्ति ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। शाम के करीब छह बजे एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया तो कहीं जाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जोकि मलोट सरकारी अस्पताल में उपचार अधीन है। अस्पताल में मौजूद महिला कुलदीप कौर (30) ने बताया कि वह मलोट के पटेल नगर की रहने वाली है और उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले मुक्तसर की कर्मपुरा बस्ती निवासी काला सिंह के साथ हुई थी। उनके एक बेटी है जोकि करीब आठ वर्ष की है। कुछ समय पहले उनकी आपस में अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह अलग अलग रहने लगे थे।

उनका अदालत में कथित तौर पर तलाक का केस भी चल रहा है। बीते दिनों उसके पति ने उसे फोन किया कि वह उसके साथ समझौता करना चाहता है। इसलिए उसने उसे गांव औलख के पास बुलाया। वह बस पर सवार होकर औलख अपनी बेटी के साथ चली गई। वहां पर उसका पति काला सिंह उसे बाइक पर बिठाकर सड़क से कुछ दूरी पर ले गया। जहां पर उसने कथित तौर पर राड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह अपनी बेटी के सहारे मुश्किल से सड़क के पास आई। उसकी बेटी आते जाते लोगों को हाथ कर रोकने की कोशिश करती रही लेकिन किसी ने भी नहीं रोका। दोपहर एक बजे के बाद शाम छह बजे एक व्यक्ति ने रुककर एंबुलेंस को फोन किया तो वह अस्पताल पहुंची। डाक्टर के अनुसार उसकी दोनों बाजू पर फ्रेक्चर है और एक टांग भी टूटी हुई है। जिसका उपचार चल रहा है। उधर थाना सदर प्रभारी पेरिविंकल ग्रेवाल का कहना था कि अभी तक उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही कोई शिकायत आएगी तो वह कार्रवाई करेंगे।

 

Leave a comment