अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस लौटे नायडू।

अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस लौटे नायडू।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपनी हैदराबाद यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली लौट आए।

उन्होंने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस सहित सात विपक्षी दलों के महाभियोग के नोटिस पर कानूनविदों से चर्चा की है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो करीब 40 मिनट चली। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस को अब न्यायिक काम से अलग हो जाना चाहिएक्योंकि उनके खिलाफ महाभियोग नोटिस पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद उपराष्ट्रपति हैदराबाद से दोपहर नई दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचते ही नायडू ने महाभियोग पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व विधि सचिव पीके मल्होत्रा और पूर्व विधायी सचिव संजय सिंह से कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर चर्चा की।

 

 

Leave a comment