वसुंधरा राजे का बजट पेश।

वसुंधरा राजे का बजट पेश।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य का बजट पेश हुआ। ये वसुंधरा राजे का आखिरी पूर्णकालिक बजट है क्योंकि साल के आखिर में राज्य में चुनाव होने हैं।

इसलिए इस बजट में किसानों पर ज्यादा फोकस किया है। बजट में राजे ने किसानों के कर्ज माफ के लिए 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। बजट में कोई नया टैक्स लगाया गया है।राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों का सितंबर 2017 तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों का एकमुश्त 50 हजार रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। इससे करीब 40 लाख को फायदा पहुंचेगा। भू-राजस्व भी माफ किया जाएगा। लघु और सीमांत किसानों का ब्याज माफ किया जाएगा। सात लाख नए विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे, किसानों के हितों में 2 लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

अब राज्य में कारोबार को आसान बनाने के लिए 518 सर्विस को ऑनलाइन किया जाएगा। जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान राज्य में 1.81 लाख नए कारोबारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जीएसटी आने बाद राज्य में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

राजस्थान सरकार ने जिन प्रोडक्ट पर टैक्स की दरें नहीं बताई गई थी उस पर टैक्स रेट तय कराए गए। इसमें मेहंदी के कोन पर जीएसटी काउंसिल ने टैक्स रेट तय नहीं किया था, इस पर राजस्थान सरकार ने टैक्स रेट 5 फीसदी तय कराया। अब राजस्थान सरकार कोटा स्टोन पर जीएसटी टैक्स खत्म कराने की दिशा में प्रयासरत है।

राजे ने कहा कि वह राजस्थान में को पेपरलैस बनाना चाहती है। उन्होंने बजट में पेपरलैस ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा कृषि भूमि के ट्रांसफर करने कि लिए 16 तहसीलों मे ई-पंजीयन किया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a comment