भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं। पुतिन के इस दौरे से भारत को वो ताकत मिलने वाली हैजिससे उसका कद वैश्विक पटल पर और ऊंचा होगा।

पुतिन के इस दौरे पर अमेरिका की भी पूरी नजर है, दरअसल रूस के जरिए भारत को S-400मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिलने की संभावना है। अमेरिका को भारत और रूस की यही दोस्ती रास नहीं आ रही इधर पाकिस्तान की भी इस करार पर नजर है। पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों को रूस के साथ किसी तरह के महत्वपूर्ण खरीद-फरोख्त समझौते की दिशा में बढ़ने से आगाह किया और संकेत दिया है कि ऐसे मामले में वो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सकता है,, दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं,, 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रूसी रक्षा कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की भी समीक्षा कर सकते हैं। गौरतलब है कि स्वागत से ठीक पहले पीएम ने रूसी भाषा में ट्वीट करते हुए पुतिन का स्वागत किया।

 

Leave a comment