सपा-बसपा की नजदीकियों पर योगी का तंज।

सपा-बसपा की नजदीकियों पर योगी का तंज।

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव को लेकर सपा और बसपा के करीब आने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर चुटकी लेते हुए रहीम के एक दोहे के जरिये तीखा तंज कसा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब यह पूछा गया कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बढ़ रही नजदीकियों को किस रूप में देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा ‘कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग।’ गौरतलब है कि बसपा द्वारा गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवारों को समर्थन दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

योगी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह केर और बेर एक साथ नहीं रह सकते, उसी तरह नजदीक आने का प्रदर्शन कर रहे दोनों दल की दूरियां कम नहीं हो सकतीं।जब उनसे पूछा गया कि इसमें कौन केर है और कौन बेर है तो उन्होंने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड किसने करवाया था। लखनऊ में बने स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन दे रहा था। यह साफ है कि दोनों में एक केर है और एक बेर। केर और बेर एक साथ नहीं रह सकते।

Leave a comment