सिविल अस्पताल की कैथ लैब में अनोखी सर्जरी।

सिविल अस्पताल की कैथ लैब में अनोखी सर्जरी।

हरियाणा के अंबाला में कैंट सिविल अस्पताल की कैथ लैब जहां हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है, वहीं इस लैब के माध्यम से शरीर के अन्य अंगो में सफलतापूर्वक स्टंट डाले जा रहे है। यहां ये सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को PGIचंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता था। बता दें कैंट सिविल अस्पताल की कैथ लैब में अनोखी और जटिल सर्जरी की गई। अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया कि बोह गांव के रहने वाले राजेश शर्मा ब्लड प्रैशर और शूगर से पीडि़त हैं और उन्होंने कुछ साल पहले ही PGIचंडीगढ़ से हार्ट में स्टैंट डलवाया था। इसके अलावा उनके दांए पैर में भी कोई बीमारी थी। सिटी स्कैन के बाद पता चला कि राजेश की दाये पैर की नाडिय़ों में रूकावट है और उन्हें स्टैंट डालने की सलाह दी ग। डाइबटीज और ह्रदय रोग से पीड़ित मरीज की टांग में फैला अल्सर स्टंट के जरिए ठीक किया गया है। इस जटिल सर्जरी को अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी ही कुशलता से अंजाम दिया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

 

Leave a comment