टोल प्लाजा पर जारी है तकरार, इनेलो ने लगाए टोल प्लाजा के अवैध होने के आरोप।

टोल प्लाजा पर जारी है तकरार, इनेलो ने लगाए टोल प्लाजा के अवैध होने के आरोप।

लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए टोल नाकों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। टोल नाकों के बीच दूरी के नियम, नगर निगम से दूरी और सुविधाओं का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में चारों ओर मुख्य रास्तों पर टोल नाके हैं। कार या अपने चौपहिया वाहनों से रोजाना इन नाकों से गुजरने वाले लोगों की जेब पर यह भारी पड़ रहा है। आलम यह है कि राजमार्गों पर टोल तो वसूले जा रहे हैं, मगर वहां ना तो सुविधाएं मिल रही हैं और ना ही किसी नियम को माना जा रहा है। हालत यहां पर पहुंच गई है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर उद्योगपतियों तक टोल का विरोध कर रहे हैं। इनेलो और कांग्रेस लगातार टोल मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि टोल स्थापित करने की लोकेशन को लेकर भी नगर निगम सीमा को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। हैरानी की बात है कि ऐसे हालातों के बीच टोल नाकों से आने-जाने वाले वाहनों में अनुमानित शहर के 10 प्रतिशत स्थानीय नागरिक हर सप्ताह इन टोलों से गुजरने पर मजबूरन करीब 1 लाख 95 लाख रुपये के टोल टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। अब वह अपनी पीड़ा कहें तो कहें भी किससे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी विरोध के बावजूद सभी टोलों को क्लीन चिट दे रही है। उनके हिसाब से राजमार्गों पर सुविधाएं भी हैं और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। 

Leave a comment