आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, पार्टी छोड़ने की दी धमकी।

आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, पार्टी छोड़ने की दी धमकी।

आतंकियों ने पीडीपी के साथ अब गठबंधन सरकार की हिस्सेदार भाजपा नेताओं पर भी हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को शोपियां (जम्मू कश्मीर) में आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद मकबूल भट्ट की उसके घर में घुसकर पिटाई कर पार्टी छोड़ने की धमकी दी। भट्ट भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता हैं।बता दें कि दो माह पूर्व इसी जिले में आतंकियों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद की हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले कश्मीर में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर को भी आतंकियों ने आग लगा दी थी। भाजपा नेता कई बार कश्मीर में अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने का मुद्दा भी उठा चुके हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। आतंकियों ने धमकी दी कि अगर उसने व उसके बेटे ने भाजपा नहीं छोड़ी तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार ने कश्मीर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाने को आतंकियों की हताशा का नतीजा करार दिया।उन्होंने कहा कि कश्मीर में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ना देश विरोधी तत्वों को पच नहीं रहा है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चत करे।

Leave a comment