तीन राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह आज।

तीन राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह आज।

तीन राज्यों में जीत के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। राजस्थान में सुबह 10 बजे अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ दोपहर डेढ़ बजे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम पांच बजे कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे,

सूत्रों के अनुसार तीनों मुख्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले BJPके खिलाफ महागठबंधन में शामिल होने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता आसानी से पहुंच सकें इसलिए समय अलग-अलग रखा गया है। राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर होगा। राज्यपाल कल्याण सिंह, गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे, गहलोत ने इससे पूर्व दोनों बार मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में ली थी लेकिन इस बार BJPकी तरह शपथ ग्रहण समारोह बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a comment