4 देशों के दौरे के लिए रवाना हुई विदेशमंत्री सुषमा स्वराज।

4 देशों के दौरे के लिए रवाना हुई विदेशमंत्री सुषमा स्वराज।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज से इटली, फ्रांस, लग्जमबर्ग और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना हुई।

इस यात्रा का उद्देश्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 17 से 23 जून तक की यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत करना और यूरोपीय संघ के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। सुषमा पहले इटली के दौरे पर जाएंगी इसके बाद विदेश मंत्री 18-19 जून को फ्रांस के दौरे पर जाएंगी। और 19-20 जून को लग्जमबर्ग और 20-23 जून को बेल्जियम के दौरे पर होंगी। 

 

Leave a comment