पद्मावती पर BJP नेता सूरजपाल अम्मू ने दिखाए तीखे तेवर,शूर्पणखा का उदाहरण देकर ममता बनर्जी को दी नसीहत।

पद्मावती पर BJP नेता सूरजपाल अम्मू ने दिखाए तीखे तेवर,शूर्पणखा का उदाहरण देकर ममता बनर्जी को दी नसीहत।

गुरुग्राम जिले के भौंडसी गांव में आयोजित एक महापंचायत में पद्मावती को लेकर हरियाणा के बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार अम्मू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। सूरज पाल ने ममता को चेतावनी देते हुए शूर्पणखा की याद दिलाई। दरअसल, ममता बनर्जी ने बंगाल में पद्मावती फिल्म रिलीज कराने के लिए कहा था। जिस पर बीजेपी नेता सूरज पाल ने उन्हें रामायण का किस्सा याद दिला डाला। सूरज पाल ने कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति की जो महिलाएं होती हैं,जैसे शूर्पणखा थी। शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काट कर किया था,ममता जी इस बात को न भूलें। वहीं एक बार फिर अम्मू ने भंसाली को जान से मारने की धमकी दी। 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment