आज बनेगी छात्रों की नई सरकार।

आज बनेगी छात्रों की नई सरकार।

आज इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों की नई सरकार बनेगी विश्वविद्यालय और चार संघटक कालेजों में छात्र-छात्राओं की नई सरकार के लिए वोट डाले जा रहे है। मतदान के कुछ देर बार मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

आपकों बतादें कि संवेदनशील माने जाने वाले इस चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया है और दोपहर दो बजे तक चलेगा। स्टूडेंट्स यूनियन के लिए मुख्य कैंपस और महिला कालेज में बनाए गए 44 बूथों पर करीब 19 हजार छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में पहली बार नोटा का विकल्प भी दिया गया है। मतदान से लेकर मतगणना तक हर बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। एयूएसयू के पांच प्रमुख पदों और संकाय प्रतिनिधियों के लिए कुल 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सात-सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

 

Leave a comment