8 और 9 जनवरी को बैंकों में हड़ताल ।

8 और 9 जनवरी को बैंकों में हड़ताल ।

सरकार की ऐंटी-वर्कर्स पॉलिसी के खिलाफ 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अब पब्लिक सेक्टर यानी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। 8 और 9 जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में 2 बैंक यूनियन भी शामिल होंगी।

सरकार की ऐंटी-वर्कर्स पॉलिसी के खिलाफ 10सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अब पब्लिक सेक्टर यानी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। 8और 9जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में 2बैंक यूनियन भी शामिल होंगी।

IDBI बैंक ने बीएसई को बताया कि ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयीज़ असोसिएशन (AIBEA) और बैंक एंप्लॉयीज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंडियन बैंक्स असोसिएशन (IBA) को 8और 9जनवरी को होने वाली इस देशव्यापी हड़ताल की जानकारी दे दी है।

बीएसई को एक दूसरे नोट में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा8-9 जनवरी 2019 को होने वाली AlBEA और BEFI की हड़ताल के दौरान कुछ ज़ोन में बैंक की कुछ ब्रांच और ऑफिस में काम पर असर पड़ सकता है। 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, AICCTU, UTUC, TUCC, LPF और SEWA ने भी 8-9 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल को बुलाने की वजह केंद्र सरकार की 'एंटी पीपल' पॉलिसी बताई है। इन यूनियनों ने केंद्र सरकार के समक्ष 12 मांगें रखीं हैं।

बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर, 2018 को 9 बैंक यूनियन (करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी) हड़ताल पर गए थे। इनमें प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी भी शामिल थे। 1 दिन की इस हड़ताल को बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक व देना बैंक के विलय के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुलाया गया था।

Leave a comment