बैठक में बनाई जाएगी सरकार के खिलाफ रणनीति।

बैठक में बनाई जाएगी सरकार के खिलाफ रणनीति।

रोहतक में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महासचिव वीरेंद्र धनखड़ ने पत्रकार वार्ता की और चंडीगढ़ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस की ओर से की गई लाठी चार्ज की कड़े शब्दो में निंदा की है।

और कहा कि सरकार कर्मचारियों की परिक्षा ना ले। उन्होने कहा कि लाठीचार्ज और एस्मा के विरोध में हरियणा कर्मचारी महासंघ 13सितंबर को रोहतक में राज्य कार्यकारणी की आपात बैठक करेगा। और सरकार के खिलाफ आगामी रणनीति तय करेगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महासचिव ने बताया कि BJP सरकार ने कर्मचारियों पर जो एस्मा जैसा काला कानून लगाया है हम उसका पूरजोर विरोध करते हैं धनखड़ ने कहा कि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों पर लगाऐ गऐ एस्मा को वापस नही लिया और कर्मचारियों की मांगे नही मानी तो कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलनऔर तेज करेंगे।

          

Leave a comment