बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बयान।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बयान।

जींद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इनेलो को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान में इनेलो का आचरण है

और पूर्व में रहा है उनके लिए हम अछूत हो या न हो लेकिन इनेलो हमारे लिए अछूत जरुर है। ये बात बराला ने दो बार दोहराई। बराला ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन पर बीजेपी द्वारा समर्थन करने के अशोक तंवर के ब्यान पर कहा कि कभी तंवर तो कभी अभय चौटाला हताश और निराश होकर इस प्रकार की टिप्पणियां करते हैं। ये लोग हताश अौर निराश है और इनकी साईकिल नहीं चल पा रही है और इनलो का अस्तित्व खतरे में है। इनके इस प्रकार के ब्यानों का कोई अर्थ नहीं है।प्रदेश सरकार के आईएएस द्वारा प्रोटोकॉल फॉलो करवाए जाने के आदेश पर बराला ने कहा कि विपक्ष का काम केवल मीनमेख निकालना है। भाजपा नियम के खिलाफ कोई काम नहीं करती। ये फैसला भी नियम के अनुसार लिया गया है।

Leave a comment