रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका पुतला।

रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका पुतला।

हरियाणा के पलवल में रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन महा निर्देशक का पुतला फूका और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के कई वादे किए थे। लेकिन अब सरकार वादाखिलाफी कर रही है। सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों को आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर 2017 को रोडवेज कर्मचारियों की अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर , परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व परिवहन महा निर्देशक के साथ वार्ता की थी। जिसमे उन्होनें अपनी 31 मांगो को उनके सामने रखा था। जिनमे से 12 मांगो को वार्ता में मान भी लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनकी 12 मांगो को  पूरा नहीं किया गया है। साथ ही उन्होनें  चोतावनी दी कि अगर उनकी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया। तो वो 15 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के आवास का घेराव करेंगे।

Leave a comment