पंजाबी गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी करार।

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी करार।

पंजाब की पटियाला कोर्ट ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया है।

दलेर मेहंदी को गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया है और को दो साल की सजा सुनाई गई है। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई। आपको बता दें कि 19सितंबर, 2003में शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। 2003में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, अब 15साल बाद इस मामले में फैसला आया है। उन पर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। मानव तस्करी से जुड़े उनके खिलाफ 30 से अधिक मामले पाए गए थे। इसमें पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज किया गया था,आरोप था कि दलेर मेहंदी जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर मेहंदी के खिलाफ ये मामला बख्शीश सिंह नामक शख्स ने दर्ज करवाई थी।

 

Leave a comment