11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी।

11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी।

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया।जब एक ही घर से संदिग्धस्थिति में 11 शव मिले।सभी शव रस्सी से लटके मिले हैं।

मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. इनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में अभी साफ-साफ कुछ पता नहीं चल पाया है।लेकिन मौके पर पुलिस पहुंची मामले की छानबीन की जा रही है।बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए हैं।कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी।पुलिस ने बताया कि इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर से बरामद किया गया। इस तरह से 11 लोगों का शव एक साथ पाया जाना हैरत की बात है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Leave a comment