कांग्रेस को जेठमलानी का साथ।

कांग्रेस को जेठमलानी का साथ।

कर्नाटक की सियासी लड़ाई में कांग्रेस को अब पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी का साथ मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता येदियुरप्पा को आमंत्रित करने के राज्यपाल के फैसले कोलेकर राम जेठमलानी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

जेठमलानी का कहना है कि ये सांविधानिक अधिकार का दुरूपयोग है।  प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ,न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने आज राम जेठमलानी की दलीलों पर विचार किया। पीठ ने सवेरे तक इस मामले पर सुनवाई की,  और अब पीठ कल फिर से इस मामले पर सुनवाई करेगी। जेठमलानी ने इस मामले में अपना पक्ष पेश करने की अनुमति मांगते हुए कहा कि राज्यपाल का आदेश सांविधानिक अधिकार का घोर दुरूपयोग है और ये उस सांविधानिक पद का अपमान  जिस पर वह आसीन है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी पार्टी के पक्ष या विरोध में नहीं उतरे हैं। लेकिन राज्यपाल के इस असंवैधानिक फैसले ने आहत जरूर किया है। बता दें कि कांग्रेस पहले ही राज्यपाल के फैसले को लेकर आरोप लगा चुकी है कि सिर्फ 104 विधायक होने के बावजूद राज्यपाल ने असंवैधानिक तरीके से येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया, जब्कि JDS  और कांग्रेस गठबंधन के पास 116 विधायक हैं।

 

 

 

Leave a comment